उदयपुर। सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय द्वारा ज़ेरोधा वर्सिटी क्विज़ का सफल आयोजन 12 सितम्बर 2025 को किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय कुमार यादव ने माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) पृथ्वी यादव, प्रो-वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) प्रसून चक्रवर्ती, डीन प्रो. (डॉ.) सदानंद प्रुष्टि तथा डिप्टी डीन प्रो. (डॉ.) श्वेता लालवानी के अमूल्य मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

डॉ. यादव ने ज़ेरोधा टीम, स्वयंसेवकों और सभी प्रतिभागियों के सक्रिय सहयोग के लिए भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता LT-01 और LT-02 में आयोजित हुई, जिसमें कुल 312 विद्यार्थियों (104 टीम – प्रत्येक में 3 सदस्य) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें से 6 टीमों ने दूसरे चरण के लिए क्वालिफाई किया और फाइनल राउंड में 3 विजेता टीमों का चयन हुआ।

विजेताओं को क्रमशः ₹12,000 (प्रथम पुरस्कार), ₹9,000 (द्वितीय पुरस्कार) एवं ₹3,000 (तृतीय पुरस्कार) प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) पृथ्वी यादव द्वारा किया गया।

यह आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, ज्ञानवृद्धि और टीमवर्क को प्रोत्साहित करते हुए अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

By जन स्वराज न्यूज़ 24

जन स्वराज न्यूज़ 24 स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच, जो जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देता है। सटीक, विश्वसनीय और त्वरित समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।