दुर्ग — सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था संपूर्णा महिला समिति B ब्लॉक द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नार्थ ज़ोन गार्डन में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अनूठी विशेषता यह रही कि सभी महिलाओं ने एक-एक पौधा अपनी माँ के नाम से लगाकर न केवल भावनात्मक जुड़ाव दर्शाया, बल्कि उन पौधों के रखरखाव की भी जिम्मेदारी ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष श्रीमति रेणू श्रीखंडे एवं संरक्षिका श्रीमति शोभा यादव ने की। इस अवसर पर श्रीमति सरस्वती धानेश्वर को उनकी प्रथम काव्य संग्रह “लम्हों का आईना” के प्रकाशन पर एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, श्रीमति कुमुद बावनकर को भी उनके सामाजिक योगदान हेतु पौधा भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समिति ने करंज, गुलमोहर, बेल, पारिजात, पीपल, अमलतास, कनेर आदि औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए। कार्यक्रम में समिति की सक्रिय सदस्याएं करुणा, रागिनी, गायत्री, अनीता, रितु, सुलेखा, मनीषा, ममता, पुनिता, किरण आदि उपस्थित रहीं। सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु स्लोगन और संकल्पों के माध्यम से जागरूकता फैलाई।
इस अवसर पर समिति ने संकल्प लिया कि हर सदस्य कम से कम एक पौधा लगाएगी और उसकी देखरेख करेगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
“एक पौधा – माँ के नाम, एक जिम्मेदारी – धरती के नाम।”
— संपूर्णा महिला समिति
