बिलासपुर। दिनांक 08/01/2025, बुधवार दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन बी.आर. स्मृति गार्डन, बिलासपुर में किया गया। इस बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवदयाल साहू, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गीता यादव, और प्रमुख महासचिव डॉ. जगदीश प्रसाद दिनकर के नेतृत्व में फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में विभिन्न जिलों से आए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। शिवदयाल साहू ने अपने उद्घाटन भाषण में संगठन के उद्देश्य, रीति-नीति, और कार्यशैली के विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने और किसानों के हित में एकजुट होकर काम करने की अपील की।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गीता यादव ने मातृशक्ति और अन्य पदाधिकारियों से अपने-अपने जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आगे की कार्यशैली को संचालित करने पर जोर दिया।

प्रमुख महासचिव डॉ. जगदीश प्रसाद दिनकर ने किसानों और मजदूरों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए हर सरकारी विभाग में आवाज उठाने और सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संगठन की व्यवस्था और संचालन के लिए समर्पण और एकजुटता की बात कही।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में दिलीप कुमार रोहिदास, प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्या कुमार मित्रा, और विभिन्न जिलों से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जैसे विजय कुमार राजवाड़े (सूरजपुर), राजकुमार जायसवाल (मनेन्द्रगढ़), नारायणी साहू (खैरागढ़), सरिता यादव (बिलासपुर), अन्नपूर्णा वैष्णव (रायगढ़) आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अप्रैल माह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह के आयोजन की योजना बनाई गई। इसमें नियुक्ति पत्र, आईडी, और नेम प्लेट प्रदान करने पर भी विशेष चर्चा की गई।

बैठक में रायगढ़ जिला से उपस्थित प्रमुख सदस्य: सत्यवान चौधरी, गुलाब मरावी, शशि यादव, संतोषी यादव, राजलक्ष्मी, सुषमा मरावी, पूजा धोरी, राधा धुरी, पूर्णिमा धोरी, राजकुमारी यादव, ज्योति कौशिक यादव, पिंकी यादव, गंगोत्री यादव, संतोषी टंडन, रोशनी यादव, सुनीता मानिकपुरी, गिरजा बाई, जयंती साहू, अशोक साहू, सीमा यादव, दुर्गा यादव आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर शिवदयाल साहू, गीता यादव, और डॉ. जगदीश प्रसाद दिनकर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

By जन स्वराज न्यूज़ 24

जन स्वराज न्यूज़ 24 स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच, जो जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देता है। सटीक, विश्वसनीय और त्वरित समाचारों के लिए हमसे जुड़ें।

You missed